घर-घर जाकर करवाया जा रहा है मतदान
Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्वाचन आयोग की पहल पर पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्व एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग ब्लॉक में दूसरे दिन शुक्रवार को भी हुई



शहर में 30 मतदाता घर से मताधिकार का उपयोग कर रहे है। जबकि गुरुवार को ब्लॉक में 80 में से 77 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। शनिवार को भी पोलिंग पार्टी घर घर जाकर मतदान कराएगी। ब्लॉक से पहली बार 242 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का चयन किया है। शुक्रवार को टीम के माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर, पीआरओ, होम वोटिंग डाक मत पत्र की पांच टीमों ने विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर पहुंचे और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण गोपनीयता से वृद्व एवं दिव्यांगजनों से मतदान करवाया गया।


जबकि शुक्रवार को शहर में 30 मतदाता के अलावा कुल 91 मतदाता को होम वोटिंग की जानी है। तीन दिवसीय होम वोटिंग के पहले दिन 80 में से 77 मतदाता ने मतदान किया। जबकि दो जनों की मौत हो चुकी है। एक अन्य जगह अस्पताल में उपचार अधीन है।यह टीमें शनिवार को भी ब्लॉक के शेष दूनी, आवां, चंदवाड़, घाड़, धुवां, ख़्वासपुरा आदि क्षेत्रों में होम वोटिंग करवाने घर जाएगी।

ब्लॉक में 242 तथा देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में कुल 328 ऐसे मतदाता है, जिनको पहली बार होम वोटिंग करने का मौका निर्वाचन आयोग ने दिया है।


