Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की सब्जी मंडी से से बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए।

वहीं न्यायालय आदेश पर आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। थाने के हैड कांस्टेबल रामेश्वर ने बताया की गत 9 नवम्बर को सब्जी मंडी से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले में गुरुवार को शंकर लाल पुत्र घनश्याम माली निवासी दूनी को गिरफ्तार कर उससे बाइक जप्त की थी। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करने पर जेल भिजवाया गया है। उल्लेखनीय है कि यह बाइक टोंक निवासी राधेश्याम कीर की है। जिन्होंने गत 9 नवंबर को बाइक चोरी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।




