Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsपुलिसकर्मी ने लौटाया युवक को पर्स

पुलिसकर्मी ने लौटाया युवक को पर्स


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी (चालक) नरेंद्र सिंह ने मंगलवार रात लावारिस मिले पर्स को उसके मालिक को लौटाया है।

दरअसल यह पर्स पिपलाज थाना खानपुर जिला झालावाड़ निवासी सौम्या चौधरी का है। यह युवक देवली में किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आया था। मंगलवार रात बाइक से जाते वक्त उसका पर्स यहां बस स्टैंड से आगे थाने की ओर सड़क पर गिर गया। इस दरमियान देवली थाने के चालक नरेंद्र सिंह, एसएचओ के साथ गश्त कर आ रहे थे। जिन्हें सड़क पर यह पर्स मिला। इसे लेकर उन्होंने जांच की तो पर्स में 2 हजार रुपए की नकदी, एटीएम कार्ड व आरसी मिली। आरसी के नंबरों के आधार पर पीड़ित का कांटेक्ट नंबर लेकर फोन किया गया।

वहीं रात 10 बजे थाने पर आए युवक सौम्या चौधरी को पुलिसकर्मी नरेंद्र सिंह ने जांच किए जाने के बाद यह पर्स वापस लौटा दिया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d