Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News"मतदान बूथ से वेब कैमरा चोरी"

“मतदान बूथ से वेब कैमरा चोरी”


Deoli News 30 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के गाडोली स्थित विद्यालय में बने मतदान बूथ से वेब कैमरा चोरी होने का मामला सामने आया है।

उक्त मामले में गाडोली बीएलओ महेंद्र कुमार मीणा ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि शहीद ओम प्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडोली के कमरा नं 3 में मतदान केंद्र स्थापित किया गया था। मतदान केंद्र संख्या 28 पर वेब कैमरा न. 05655 लगाया गया। मतदान समाप्ति के बाद जब मंगलवार को विद्यालय खोला गया तो वेब कैमरा गायब था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वेब कैमरा चोरी करने की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d