Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertअलसवेरे कोहरे में लिपटा शहर, धूप ने दिखाया हल्का चेहरा

अलसवेरे कोहरे में लिपटा शहर, धूप ने दिखाया हल्का चेहरा


Deoli News 30 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज दूसरे दिन भी गहरा कोहरा छाया रहा। जिससे सुबह 10 बजे तक शहर अलसाया रहा। करीब 11 बजे जाकर बादलों को चीरकर सूर्य की किरणें धरती पर पड़ी।

तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली। सर्दी व गलन का सिलसिला जारी रहने से शहर में दैनिक गतिविधियों पर भी असर नजर आया। सुबह तो इतना घना कोहरा था कि दृश्यता भी काफी कम रही। सब कुछ कोहरे में ढका दिखा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। यहां कोहरे का कहर सर्वाधिक था। हालांकि बादल छाए रहे। लेकिन गुरुवार को 11 बजे बाद मौसम खुलना शुरू हुआ और करीब 12 बजे धूप निकली। जिससे लोगो को राहत महसूस हुई। लोग गुनगुनी धूप सेंकते नजर आए।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d