Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsशहर में देखी गई संदिग्ध बदमाशों की चहलकदमी

शहर में देखी गई संदिग्ध बदमाशों की चहलकदमी


Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के चर्च रोड स्थित किसान टॉकीज के समीप बुधवार रात दो अज्ञात बदमाशों की चहलकदमी देखी गई है। यह बदमाश किसी वारदात की फिराक में थे, लेकिन मंसूबों में सफलता नहीं मिलती देख वापस लौट गए।

दरअसल यह बदमाश बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे वारदात की फिराक में थे। यहां दोनों बदमाश करीब सवा 2 मिनट तक रुके। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बदमाशों की चहलकदमी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है। जिसमें दो बदमाश बाइक पर सवार होकर किसान टॉकीज किए पास गली में स्थित फल के गोदाम के करीब आए, जो कुछ मिनट तक बाइक पर बैठे रहे तथा वारदात करने की फिराक में रहे। इस दरमियान फल गोदाम का कर्मचारी संभवत जाग गया। जिसकी वजह से बदमाश बाइक घूमकर वापस चर्च रोड स्थित एलआईसी के समीप फल गोदाम के करीब आए। लोगों ने बताया कि यह दोनों बदमाश किसान टॉकीज के यहां खड़े लोडिंग टेंपो को चुराने की फिराक में लग रहे थे। 

हालांकि किसी व्यक्ति ने इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना नहीं दी है। लेकिन सर्दी बढ़ने के साथ ही बदमाशों की आवाजाही शुरू हो गई है। ऐसे में शहरवासियों को सतर्क रहना होगा। वहीं थाना पुलिस को गश्त मजबूत करनी होगी।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d