Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationपूर्व छात्र परिषद की एल्युमिनी मीट आयोजित

पूर्व छात्र परिषद की एल्युमिनी मीट आयोजित


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां केंद्रीय विद्यालय देवली में बुधवार को पूर्व विद्यार्थियों की संस्था पूर्व छात्र परिषद का एल्युमिनी मीट (स्नेह मिलन समारोह) आयोजित हुई।

इसमें हाल ही में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में चयनित हुए छात्र रवि खज का अभिनंदन किया गया। इस दौरान छात्रों की विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रिंसिपल नवरत्न मित्तल, एचएम डीआर मीणा, परिषद संरक्षक महिपाल सिंह राठौड़, एलुमनी छात्र परिषद अध्यक्ष अंकुश तिवाडी, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौधरी, डॉ. मनीष खज ने संबोधित किया। वहीं 8वीं के विद्यार्थियों ने अभिनंदन गान प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व छात्रों मुकेश साहू, जितेंद्र शर्मा, रोहित जिंदल, हिमांशु जिंदल, अरविंद खज, रवि मीणा, पुनीत जिंदल, वैभव जैन, अध्यापक रंजीत, जितेंद्र शर्मा, ईश्वर मीणा, कुणाल गर्ग आदि विद्यालय स्टाफ एवं 8वीं कक्षा के छात्र-छात्रा उपस्थित थे। छात्र परिषद अध्यक्ष अंकुश तिवाड़ी ने बताया कि यह मीट हर वर्ष आयोजित होती है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d