Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जय माता दी क्रिकेट क्लब ऊंचा की ओर से शनिवार से 6 दिन से क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। क्लब सदस्य शैलेंद्र मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा होंगे।
उक्त प्रतियोगिता में 32 टीम में भाग लेगी। प्रथम पुरस्कार यहां 31 हजार रुपए रुपए व द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए है। वही टीमों के लिए प्रवेश शुल्क भी रखा गया है। यह प्रतियोगिता अजमेर बायपास स्थित मैदान में होगी।


