हजारों रुपए के लकी ड्रा निकाले
Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर की ओर से इस दीवाली आयोजित किए गए लकी ड्रा रविवार रात अग्रसेन बाजार स्थित शोरूम पर निकाला गया। इस दौरान प्रथम पुरस्कार आईफोन 13 समेत 81 इनाम वितरित किए गए।
शोरूम संचालक सतीश व अर्पित अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले 8 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक 10 हजार से अधिक की खरीद करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रा का कूपन दिया गया। तय अवधि में करीब 2800 ग्राहकों को लकी कूपन दिए गए। जिनका ड्रा रविवार रात शोरूम पर निकाला गया। इस दौरान बच्चों व ग्राहकों की ओर से लाइव रिकॉर्डिंग करते हुए ड्रा निकाला निकाला गया। इस लकी ड्रा में क्षेत्र के कुचलवाड़ा खुर्द निवासी रमेश मीणा को पहला पुरस्कार आईफोन 13 मिला है। अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक रमेश मीणा ने पिछले दिनों लावा कंपनी के 8 हजार रुपए की कीमत के दो फोन खरीदे थे। लेकिन उनकी किस्मत चमकी तथा उन्हें इसके बदले आईफोन 13 मिला है।
मीणा का कूपन नं 329 है। इसी तरह दूसरा पुरस्कार रिअल मी कंपनी की 43 इंची एलईडी ग्राहक शोएब अख्तर को मिला। जिनके कूपन नं 526 है। वही ग्राहक भूपेंद्र सिंह को आटा चक्की कूपन नं 573 पर तथा नरेश जैन कूपन नं 1751 पर आटा चक्की मिली है। इसी तरह शोरूम पर निकाले गए ड्रा में गीजर, ओटीजी, रियलमी स्मार्टवॉच, फायर बोल्ट स्मार्ट वॉच, रियल मी स्पीकर, मिक्सी, इयरबड्स, इंडक्शन चूल्हा के लकी ड्रॉ निकाल कर उनके विजेताओं को दिए गए। लकी ड्रा के दौरान दर्जनों ग्राहकों की भीड़ रही। मौजूद ग्राहकों को तत्काल इनाम वितरित किए गए। जबकि शेष विजेताओं को सूचित किया गया है। सतीश अग्रवाल ने बताया कि लकी ड्रा को लेकर ग्राहकों में उत्साह रहा।



