Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली में कार्यरत ऑर्थोपेडिक्स चिकित्सक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। जिन्हें बाद में देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया।
जानकारी के अनुसार यह चिकित्सक साकेत कॉलोनी निवासी व ऑर्थोपेडिक्स डॉ. चैतन्य प्रकाश मीणा है, जो गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए अस्पताल आ रहे थे। इस बीच मुख्य मार्ग पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के समीप उनकी स्कूटी फिसल गई तथा वह सिर के बल डिवाइडर की ओर गिर गए। जिससे उनके ललाट, चेहरे के करीब चोट आई। वही हाथ की कलाई पर फ्रैक्चर हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने उन्हें देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा परिजनों को सूचना दी। चिकित्सालय अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि घायल चिकित्सक मीणा का उपचार किया गया है। उनके ललाट, चेहरे पर चोट आई है तथा हाथ फैक्चर हुआ है।



