Deoli News 13 जनवरी (हरिशंकर सैनी) स्थानीय विधायक हरिश्चंद्र मीना का दूनी नगर पालिका मुख्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस मौके पर बस स्टैंड स्थित महावीर निकेतन धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक मीना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धर्म पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नहीं होगा और नहीं विकास में कोई कमी आएगी। भाजपा धर्म की राजनीति करती हैं। धर्म से राजनीति होनी चाहिए न कि धर्म पर राजनीति हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं पूर्व की भांति सड़क, बिजली, चिकित्सा, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इससे पहले जेसीबी मदद की मशीन से विधायक पर पुष्प वर्षा की गई।
इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष चौथमल मीणा, नीरज मीणा, प्रधान गणेशाराम, पदम अजमेरा, सुरेंद्र सिंह राणावत, कुलदीप सिंह राजावत, बनकटपाल सिंह, राधेश्याम सेन, नरेंद्र मेहरा, महादेव मीणा समेत मौजूद थे।


