Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम तीर्थ अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नासिरदा में शनिवार को ग्रामीणों को पीले चावल व पत्रक बांटे गए।
भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ ने बताया कि चावल बाटकर लोगों से आगामी 21 व 22 जनवरी को प्रत्येक घर में दीपक जलाकर सुंदरकांड का पठन करने, आरती करने व घरों को सजाने का आग्रह किया गया। वितरण कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार तिवाड़ी, जीएसएस अध्यक्ष शिवराज, ज्ञान सिंह सांसी, मोहन सैनी, अभिलाष श्रीकांत समेत कई थे।
डाबर कला बालाजी के पौष बड़ा आयोजन
डाबर कला में शनिवार को बाग वाले बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरपंच शंकर लाल डाबोडिया, ग्राम विकास अधिकारी तेजेंद्र सिंह, सीआर पिंटू जैन, रोजगार सहायक उमेश चंद सुवालका, पंचायत शिक्षक रामरतन कुमावत, सांवरा लाल गुर्जर, वार्ड पंच हेमराज कहार, बनवारी लाल, रेगर चेतन वर्मा, नाथूलाल खटीक, जगदीश गुर्जर आदि मौजूद थे।



