Tonk News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिले में 15 से 31 जनवरी तक अवैध खनन की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के नं 01432 247478 है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुगर सिंह मीणा को बनाया गया है। जिनके मोबाइल नं 9414 657160 है। प्रभारी अधिकारी प्रतिदिन अभियान की प्रगति रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही फोन पर प्राप्त शिकायतों से उपखंड अधिकारी को अवगत करावाकर निस्तारण करवाएंगे।


