Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकंटेनर की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल

कंटेनर की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल


Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर चुंगी नाका स्थित घुमाव पर रविवार शाम एक कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे देवली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।

हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि यह युवक लक्ष्मण माली पुत्र जगन्नाथ माली निवासी देवली गांव है, जो अपनी पत्नी के साथ नेगडिया मार्ग से देवली की ओर आ रहा था। वही देवली ओर से कंटेनर नेगड़िया मार्ग की ओर घुमा। इस दौरान घुमाव पर बाइक सवार कंटेनर की चपेट में आ गया। जिससे उसके बाई जांघ में गंभीर चोट आई है। जिसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रवाना किया। इस पर परिजन घायल युवक लक्ष्मण माली को जयपुर उपचार के लिए ले गए।

उधर, कंटेनर चालक भाग छूटा। पुलिस ने कंटेनर को जयपुर रोड स्थित होटल गोविंदा पर सुरक्षित खड़ा कराया है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d