Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबजरी परिवहन व वाहनों की रैकी करने के आरोप में चार डंपर...

बजरी परिवहन व वाहनों की रैकी करने के आरोप में चार डंपर व एक मशीन जब्त की

  • हनुमान नगर सहित तीन टीमों की संयुक्त कार्रवाई

  • दो ट्रैक्टर ट्राली भी जब्त की, 2 जने गिरफ्तार

  • अवैध खनन परिवहन पर पुलिस का चाबुक


Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस, जहाजपुर पुलिस व पुलिस उपाधीक्षक की तीन संयुक्त टीमों ने कार्रवाई कर अवैध बजरी परिवहन व रैकी करने वाले चार जनों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि गत 13 जनवरी को विशेष अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक जहाजपुर हंसराज बैरवा के सुपरविजन में जहाजपुर थाना प्रभारी धर्मेश दायमा व हनुमान नगर थाना प्रभारी हीरालाल की अगवाई में संयुक्त टीम गठित की। उक्त टीम को लुहारी कला में सड़क के पास खाली जगह पर अवैध बजरी परिवहन करने वाले तीन खाली डंपर तथा एक डंपर बजरी से भरा मिला। वहीं चार जने गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। वही मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी महावीर कॉलोनी थाना कोतवाली जिला बूंदी, तोहिद उर्फ वसीम पुत्र वहिद खा निवासी तालाब गांव थाना हिंडोली, प्रदीप कुमार पुत्र रामगोपाल मीणा निवासी लुहारी कला वहल सुरेश कुमार पुत्र सोजीराम मीणा निवासी लुहारी कला थाना हनुमान नगर को गिरफ्तार किया है। इसी तरह हनुमान नगर पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान के तहत संयुक्त टीम के सहयोग से दो ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर से भरी हुई जब्त की है।

पुलिस ने मामले में दशरथ पुत्र भंवरलाल मीणा निवासी लाला का बाड़ा व अनुराग पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी लाला का बाड़ा थाना जहाजपुर जिला शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई दल में थाना प्रभारी हीरालाल सहायक उपनिरीक्षक गोपाल लाल, पुलिसकर्मी अमित, कपिल कुमार, टीकम चंद शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d