Deoli News 18 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आगामी 22 जनवरी को देवली के श्याम नगर में 108 सामूहिक सुंदरकांड पठन किया जाएगा।
कार्यक्रम से जुड़े अश्वनी शर्मा ने बताया कि इस मौके पर महाआरती का आयोजन भी होगा। यह कार्यक्रम श्याम नगर कॉलोनी के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मालेड़ा के कहारों का झोपड़ा, देवपुरा, भगवानपुरा ढाणी में राम भक्त लोगों को अक्षत व पत्रक वितरित कर रहे हैं। सुगन चंद कुमावत ने बताया कि 22 जनवरी को स्थानीय मंदिरों में रात्रि जागरण व सुबह कलशयात्रा होगी। कार्यक्रम के लिए घीसालाल गुर्जर, सुंदरलाल, हंसराज गुर्जर, घनश्याम जांगिड़, गोपाल कहार, केसर लाल मीणा, रंगलाल, बोदूराम वैष्णव को संयोजक बनाया गया है। गांवों में भी प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्साह है।



