Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर नेहरू बाजार में सोमवार रात व भजन संध्या व रामलीला मंचन हुआ। इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए।
इस दौरान नमामि, ढीलांशी, सिद्धि ने राम आएंगे, मेरे राम आएंगे भजन पर नृत्य कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भजन संध्या में भावना माहेश्वरी ग्रुप ने राम के भजन गाकर भाव विभोर कर दिया। वहीं वर्षा जैन, माया अजमेरा, नेहा जैन, पिंकी जैन, शेफाली मंगल, ममता जैन, सोना माहेश्वरी, ज्योति अजमेरा आदि ने रामलीला मंचन में भरत विलाप, सबरी मिलाप, राम का राजतिलक सहित रामायण के कुछ मुख्य अंश का मंचन किया। इसके बाद आतिशबाजी की गई। समापन पर श्रीराम की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमानजी की सजीव झांकी सजाई गई। यहां नेहरू बाजार के महावीर प्रसाद जैन, बनवारी गर्ग, अशोक माहेश्वरी, आशीष जैन, जिनेंद्र जैन, प्रवीण जैन, पदम अजमेरा, महेंद्र अजमेरा, सतीश मालपानी आदि उपस्थित थे।



