Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवनियुक्त जिला कलक्टर सोम्या झां ने मंगलवार को गांवडी पंचायत में जनसुनवाई की। इसे लेकर अपरान्ह 3 बजे जिला कलक्टर झां ग्राम पंचायत गांवडी पहुंची और कर्मचारियों से कामकाज का फीडबैक लिया।
यहां राजस्व सम्बधी मामले व आमजन की ओर से बताई गई समस्याओं पर चर्चा की और समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने आबादी भूमि विस्तार, पेचीदगी को सुलझाने एवं जनसमस्याओ अतिक्रमण नामांतरण सम्बधी सम्बन्धी समस्याएं भी बताई। जिला कलक्टर ने लोगों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार लोगों की समस्यामा का समाधान किया जाएगा। इस दौरान एसडीओ दुर्गाप्रसाद मीणा, तहसीलदार रामकल्याण मीणा, विकास अधिकारी दिवाकर मीणा समेत कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।




