Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationगणेश मंदिर ट्रस्ट होगा जिला स्तर पर सम्मानित

गणेश मंदिर ट्रस्ट होगा जिला स्तर पर सम्मानित

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत साज सज्जा पर मिलेगा सम्मान


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला प्रशासन की ओर से की गई घोषणा के अनुरूप गत 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत उत्कृष्ट सजावट पर गणेश मंदिर का चयन किया गया है।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि प्रशासन की ओर से बोरड़ा गणेश मंदिर को विशेष आयोजन व सजावट के लिए चयनित किया है। गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि व कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से मंदिर के पुजारी पप्पू लाल मीणा व ट्रस्ट सदस्य चंद्रभान गोयल सम्मानित होंगे। उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने बताया कि जिला स्तर पर सम्मान के लिए बोरड़ा गणेश मंदिर ट्रस्ट के अलावा अन्य मंदिर का भी नाम भेजा गया था। लेकिन चयन जिला स्तर से बोरड़ा मंदिर का हुआ है। इसी तरह उपखंड स्तर पर भी एक मंदिर को विशेष सजावट के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d