Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मपौष पूर्णिमा पर लगाया ठाकुरजी व शिवजी के भोग

पौष पूर्णिमा पर लगाया ठाकुरजी व शिवजी के भोग


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पौष पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार को शहर के अलग-अलग मंदिरों में पौष बड़े का भोग लगाया गया। शहर के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में ठाकुर जी के पौष बड़े का भोग लगाया गया।

इस मौके पर ठाकुरजी की मनमोहक झांकी भी सजाई जाएगी। इसके बाद बद्रीलाल चौधरी, विनोद साहू, सुरेश साहू, राम अवतार समेत ने मार्ग से गुजरने वाले लोगों को प्रसादी वितरित की। इसी तरह शहर के पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में पौष बड़ा प्रसादी का भोग लगाया गया। इससे पहले दोपहर एक बजे से महिला मंडल की ओर से भजन कीर्तन हुआ। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया तथा शाम शिव भक्तों की ओर से प्रसादी का वितरण किया गया। इसी तरह आवां में भी गुरुवार को भगवान श्रीगोपाल व भगवान श्रीबद्री विशाल को पौष बड़े का भोग लगाया जाएगा। गोपाल मंदिर समिति के मुदित भारद्वाज व लक्ष्मी नारायण कारपेंटर ने बताया कि इस वर्ष भी संध्या आरती के बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद गोपाल सत्संग मण्डल द्वारा रात्रि जागरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d