Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsभेड़ चुराने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिकअप भी जब्त

भेड़ चुराने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिकअप भी जब्त


Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की हनुमान नगर थाना पुलिस ने गत एक माह पुरानी चोरी की वारदात का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। वही वारदात में काम में ली गई पिकअप भी जब्त की है।

हनुमान नगर थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि मामले में गत 4 जनवरी को काबरा का झोपड़ा लुहारी कला थाना हनुमान नगर निवासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति उसके 7 भेड़ चुराकर ले गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। वहीं वारदात की तह तक जाते हुए पुलिस ने आरोपी बंटी पुत्र भोमसिंह मीणा निवासी चांदा का दंड, थाना हनुमान नगर जिला शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। अनुसंधान टीम में सहायक उपनिरीक्षक गोपाल लाल, पुलिसकर्मी लालाराम राजेंद्र प्रसाद, अमित भी शामिल थे पुलिस ने भेड़ चुराने में काम में ली गई पिकअप को भी जब्त किया है। उल्लेखनीय कि पिछले दिनों हनुमान नगर पुलिस ने मीडियाकर्मी सीताराम माली पर हुए हमले के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। यह मामला भी ब्लाइंड था। पुलिस की यह भी अहम उपलब्धि थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d