Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहोटल से नकदी व आभूषण चुराने के आरोपी समेत 10 जने गिरफ्तार

होटल से नकदी व आभूषण चुराने के आरोपी समेत 10 जने गिरफ्तार

डोमिनेंस विशेष अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई


Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने एक होटल के शादी समारोह से नकदी व आभूषण चुराने के दो आरोपियों समेत 10 जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भंवरलाल के अनुसार गत 29 जनवरी को दौलता मोड़ हाईवे स्थित सूर्या महल होटल में आयोजित हो रहे शादी समारोह से लेडिज पर्स चोरी हो गया था।

इसमें सोने के आभूषण व नकदी थी। मामले में पुलिस ने रितेश पुत्र राजपाल सांसी व ऋतिक पुत्र महेश सांसी निवासी कड़िया थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सूर्या महल होटल में चल रही शादी समारोह के दौरान करीब 2.80 लाख की रुपए की नकदी, आईफोन तथा सोने के आभूषण चुरा लिए थे। मामले में प्रदीप सिंह शक्तावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी तरह पुलिस ने 20 जनवरी को एजेंसी एरिया स्थित जाकिर हुसैन के मकान में चोरी करने के आरोपी मुकेश पुत्र रामलाल बैरवा निवासी मोर, थाना मोर जिला केकड़ी को गिरफ्तार किया है।

इनके अलावा न्यायालय से जारी वारंट के मामले में जगदीश पुत्र नंदलाल नाथ, रमेश पुत्र रामचंद्र रेगर निवासी देवली गांव तथा मनजीत पुत्र मनोहर लाल कीर निवासी वाल्मीकि बस्ती देवली, चंदन सिंह पुत्र रतनलाल बैरवा निवासी बैरवा मोहल्ला देवली को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में शाकिर हुसैन पुत्र कमरुद्दीन मुसलमान निवासी एजेंसी एरिया, हेमराज पुत्र रामदयाल मीणा निवासी थडोली थाना टोडारायसिंह तथा अजय कुमार पुत्र मेवाराम मीणा निवासी रामगढ़ थाना जहाजपुर जिला शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। इस तरह पुलिस ने 10 जनों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d