Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsमॉडल स्कूल में सूर्य नमस्कार का अभ्यास शुरू, बच्चों ने सीखे आसन

मॉडल स्कूल में सूर्य नमस्कार का अभ्यास शुरू, बच्चों ने सीखे आसन


Jahazpur News 7 फरवरी (आज़ाद नेब) राजस्थान के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 15 फरवरी को राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम होगा। जिसके अभ्यास की तैयारियां सरकारी व निजी स्कूलों में शुरू हो गई है।

मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. भंवरलाल खटीक ने बताया कि मोबाइल युग में बच्चे शारीरिक गतिविधियों में कम रूचि लेते है। ऐसे में 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा सूर्य नमस्कार किया जाएगा। जिसका पूर्व अभ्यास रतन लाल मीणा व्याख्याता( शारीरिक शिक्षक) के निर्देशन में करवाया गया। जिसमें बच्चों को सुर्य नमस्कार के प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचलानासन, अधो मुख श्वनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन का अभ्यास करवाया गया। इस अभ्यास में जयलाल मीणा, ममता सिंह मीणा, अमृता कुमारी मीणा समेत अन्य स्कूल स्टॉफ ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d