Jahazpur News 7 फरवरी (आज़ाद नेब) दिगंबर जैन समाज की ओर से बुधवार को मुनि सुवृतनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्वस्तिधाम पर चौथा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से उत्सव मनाया गया।
व्यवस्थापक दानमल जैन ने बताया कि शाहपुरा रोड़ पर स्थित अतिशय तीर्थ क्षेत्र स्वस्तिधाम पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चतुर्थ वार्षिकोत्सव मौके पर रथ यात्रा निकाली गई। गत 4 वर्ष पूर्व आचार्य ज्ञान सागर व गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण के सानिध्य में यहां मुनी सुव्रतनाथ भगवान का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया था। इस मौके पर बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। वहीं मुनी सुव्रतनाथ विधान अभिषेक एवं शांतिधारा भामंडल एवं छत्र स्थापना के साथ अतिथियों का सम्मान किया गया। इस दौरान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे।
इसमें छुल्लिका अर्हतमती माताजी सवेॕन्दृ मति माताजी संस्कृति भूषण माताजी एवं छुल्लक परिणाम सागर महाराज शोभा यात्रा में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में देश भर से श्रद्धालु भाग लिया।


