Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव के तहत मतदान केन्द्रों तक नहीं पहुंचने वाले मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा होगी। मापदंड पूरे करने वाले मतदाता यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
इसे लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर ऐसे मतदाताओं से आवेदन भरा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे मतदाता, जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते हैं। उनके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार होम वोटिंग की सुविधा होगी। इसके तहत इन मतदाताओं के बेलट पेपर जारी होंगे तथा एक निश्चित समय पर पोलिंग टीम मतदाता के घर जाकर हम वोटिंग कराएगी। इससे पहले पोलिंग टीम की ओर से मतदाता को फोन किया जाएगा। यही सुविधा 40 फीसदी तक विकलांगता का सर्टिफिकेट वाले मतदाताओं को भी मिलेगी। इसे लेकर बीएलओ नामांकन भरा रहे हैं।
इसके अलावा अब तक भी मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाले लोग अपने बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ से संपर्क कर नाम जुड़वा सकते हैं, ताकि मतदाता आगामी चुनाव में वोट दे सके।


