Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का सोमवार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में आयोजन शुरू हुआ है।
इसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान मीणा, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकरी मोतीलाल, आरपी नासिर हुसैन थे। अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्या सुशीला मीना ने की। सीबीईओ ने कहा कि विद्यालय के संस्था प्रधान को अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाए ओर सूचना देने में लापरवाही नही करे। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को कुशल नेतृत्व के गुण बताए। द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि वाकपीठ में अलग-अलग विषयो पर वार्ताएं हुई।
यहां कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र सुराणा, भुवनाराम मीणा, महावीर माहेश्वरी, राजेश शर्मा, सत्यनारायण शेरवाल, सुमित्रा सिंह आदि थे।


