Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली में स्कूल शिक्षा परिषद राजस्थान के निर्देशानुसार सत्र 2024-25 में कक्षा 6 से 9 के रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा के अनुसार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार कक्षा 6, 7, 8, 9 में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2024 है।
कुक कम हेल्पर को प्रशिक्षण दिया
पीईईओ क्षेत्र बीजवाड के राजकीय विद्यालयों में लगे कुक कम हेल्पर्स को इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट जयपुर एवं वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के सहयोग से बुधवार दोपहर 2 बजे से अनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पीईईओ क्षेत्र के मानपुरा, संग्रामपुरा, अरनिया बीजवाड के राजकीय विद्यालयो के कुक कम हेल्पर ने भाग लिया। यह जानकारी विद्यालय के उपप्रधानाचार्य नीरज जैन दी।

शिक्षक ने कुर्सी व प्रिंटर भेंट किया
शहीद ओम प्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडोली में बुधवार को स्थानीय विद्यालय के अध्यापक बहादुर सिंह मीणा द्वारा 19 हजार 116 रुपए।की कीमत का प्रिंटर व 7 हजार रुपए कीमत की स्टील की 3 सीट चेयर विद्यालय को भेंट की। इसके अलावा एक गुप्त दानदाता द्वारा 30 हजार रुपए की राशि विद्यालय को भेंट की गई। विद्यालय ने दोनों ही दानदाताओं का आभार किया। ऐसे दानदाताओं व सहयोगकर्ताओं की वजह से विद्यालय में सुविधाओं का विकास हो रहा है।



