Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक टोंक द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2024 केंद्राधीक्षक आमुखीकरण कार्यशाला बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में हुई।
प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि पन्नालाल बैरवा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक, विशिष्ट अतिथि मीना लसारिया जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक टोंक, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चौथमल चौधरी, मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार खींची प्रधानाचार्य सतवाडा ने बोर्ड परीक्षा गोपनीयता एवं पारदर्शिता के साथ कराने के लिए मार्गदर्शन दिया। टोंक जिले के 118 केंद्राधीक्षक एवं आरक्षित केंद्राध्यक्षों ने भाग लिया। सभी केंद्राधीक्षकों का एएमसी, एसडीएमसी के सदस्य रामगोपाल व्यास, राम लक्ष्मण त्रिपाठी, सत्यनारायण तिवारी ने स्वागत किया।

विकास में नहीं आएगी कमी, बालिकाओं को साइकिल दी
हनुमाननगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुवाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आयोजित पूर्व विद्यार्थी, भामाशाह सम्मान, साइकिल वितरण वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि गोपीचंद मीणा ने कहा राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। यहां विकास में कोई कमी नही आएगी। कार्यक्रम विधायक गोपीचंद मीणा ने क्षेत्र में उत्तम कार्य करने वाली प्रतिभा को सम्मानित करने के साथ बालिकाओं को राज्य सरकार की योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल वितरण की।
कार्यक्रम भाजपा गाडोली मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह खींची, पंचायत समिति सदस्य मोहित मीणा, एसटी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रामप्रसाद मीणा, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, धुवाला सरपंच सीमा मीणा, रामसिंह मीणा, प्रधानाचार्य महेश खटाना सहित थे।


