Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमीडियाकर्मी पर सरिए व लाठियों से हमला, कवरेज से लौटते वक्त की...

मीडियाकर्मी पर सरिए व लाठियों से हमला, कवरेज से लौटते वक्त की घटना

दूनी थाने में मामला दर्ज


Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजमहल निवासी तथा एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार बनवारी लाल वर्मा पर शुक्रवार रात करीब एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। उक्त हमले में बनवारी लाल घायल हुए हैं। जिन्हें देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

वही मामले में पीड़ित पत्रकार के भाई अशोक रेगर निवासी राजमहल ने दूनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनके भाई बनवारी लाल दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार है। शुक्रवार रात  बनवारी राजमहल स्थित बनास नदी में कुछ लोगों की ओर से अवैध बजरी का स्टॉक कर परिवहन की सूचना पर वहां गए थे। बनवारी लाल वेन चालक दीपू लोधा के साथ रात 8:30 बजे बनास नदी में गए तथा वहां से कवरेज कर लौट रहे थे। कवरेज किए जाने के बाद बनवारी लाल ने देवली थाना व पोल्याड़ा चौकी पुलिस को भी सूचना दी। वहीं वापस घर लौटते वक्त रात करीब 11 फिल्टर प्लांट के करीब उनकी वेन के सामने एक कार आकर रुकी। जिसमें से 8-10 लोग उतरे। रिपोर्ट में नोरतमल बैरवा निवासी दौलता मोड, सागर मीणा निवासी पनवाड़ का झोपड़ा व पप्पू लाल धाकड़ समेत लोगों पर लोहे के सरिए व धारदार हथियार से बनवारी लाल पर हमला करने का आरोप लगाया है।

उक्त घटना में बनवारी लाल के दोनों हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गए। जिसे देवली अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर कुछ लोगों ने बीच बचाव किया, अन्यथा मामला गंभीर हो सकता था। रिपोर्ट में बताया कि पूर्व में भी पुलिस थाना हिंडोली में अवैध बजरी का कारोबार करते हुए उक्त आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई तथा बजरी के साधन छुड़ाकर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d