Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsपांच दर्जन नेत्र रोगियो का ऑपरेशन के लिए चयन

पांच दर्जन नेत्र रोगियो का ऑपरेशन के लिए चयन


Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली, विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर लगा।

कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि यह लैंस प्रत्यारोपण शिविर (बिना टाके वाला) का साकेत कालोनी स्थित विशाल आई केयर ट्रस्ट हॉस्पिटल में हुआ। समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर व संयोजक कन्हैया लाल लुनीवाल ने बताया कि नैत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही ने 96 रोगियों को परामर्श दिया है। इसमें 60 नैत्र रोगियों का मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयन किया गया है। इन रोगियों के नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में महामंत्री महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, रमेश कुमार त्रिपाठी, धर्मचन्द शर्मा, महेश कुमार आदि ने सेवाएं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d