Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव की पूर्व सरपंच मंजू देवी रेगर ने तत्कालीन सचिव मिश्रीलाल मीना पर सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर पट्टे जारी करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में पूर्व सरपंच मंजू देवी ने आरोप लगाया कि 25 जनवरी 2023 को नरेंद्र कुमार निवासी पटेल नगर देवली शिवचंद गुर्जर निवासी देवली गांव व युसूफ लाली निवासी मोतीबाग टोंक आए तथा कहा कि वे सीता देवी पत्नी रामधन जाट के प्लाट खरीद रहे हैं। वहीं 10 जुलाई 2017 को आपके द्वारा जारी पट्टे दिखाते हुए कहा कि इन प्लॉट के पट्टे सरपंच द्वारा जारी किए गए हैं। उस समय सरपंच द्वारा तत्कालीन सचिव मिश्रीलाल मीणा से उक्त पट्टों की तस्दीक करना चाहा तो सचिव ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया था। इसके बाद सूचना के अधिकार के तहत जब प्रमाणित प्रतिलिपि ली गई तो जिसमें तत्कालीन सचिव मिश्रीलाल मीणा द्वारा सीता देवी के नाम पर पीड़िता के फर्जी हस्ताक्षर के द्वारा पट्टे जारी कर सत्यनारायण नायक पुत्र नंदा नायक निवासी बीसलपुर, रामधन जाट पुत्र गोकुल जाट निवासी कासीर हाल निवासी टोंक को गवाह बनाकर देवली में उपपंजीयक कार्यालय में पट्टों का पंजीयन करवा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



