Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsनिपुण भारत विषय के उद्देश्य बताएं, नोडल क्लस्टर कार्यशाला शुरू

निपुण भारत विषय के उद्देश्य बताएं, नोडल क्लस्टर कार्यशाला शुरू


Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में सोमवार को नोडल स्तरीय कार्यशाला शुरू हुई। शिविर व्यवस्थापक महावीर प्रसाद बडगूजर ने बताया कि उपप्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता, प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका एवं प्राध्यापक लादूलाल मीणा ने मां शारदे के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की।

हिंदी एवं पर्यावरण विषयगत दूनी नोडल क्लस्टर कार्यशाला में आवा, दूनी, जूनिया, खवासपुरा, टोडा का गोठड़ा, सीतापुरा, देवडावास, सहित कुल सात पंचायतो के कक्षा एक से 5 तक हिंदी एवं पर्यावरण विषय के 33 संभागी शिक्षक भाग ले रहे है। कार्यशाला में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, निपुण भारत मिशन, सतत आकलन, होलेस्टिक रिपोर्ट कार्ड, चेक लिस्ट, रिकॉर्ड संधारण, क्लस्टर कार्यशाला के उद्देश्य आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। शिविर में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अनिल नापित ने फाउंडेशन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने निपूर्ण भारत मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अशोक शर्मा ने भाषा शिक्षण तथा पुरषोत्तम स्वर्णकार ने नवाचारी शिक्षण पर बल देते हुए कहा कि नवाचार एक सतत चलने वाली प्रकिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d