Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 29 फरवरी को

नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 29 फरवरी को


Deoli News 27 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में 29 फरवरी को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर दूनी कस्बे में आयोजित होगा।

विशाल आई हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि यह लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक दूनी स्थित राजकीय चिकित्सालय में होगा। यहां उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे और रोगियों के साथ आने वाले लोगों को अपने खाने पीने व रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उल्लेखनीय है कि विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

रोगियों की आंखों की पट्टिया खोली, सभी स्वस्थ

इससे पहले जनसेवा समिति देवली, विशाल आई केयर ट्रस्ट और जिला अन्धता निवारण समिति टोंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर के 60 चयनित मोतियाबिंद रोगियों की आंखों की सोमवार को पट्टियां खोली गई। सभी रोगी स्वास्थ्य पाए गए हैं। समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर ने बताया कि नैत्र विशेषज्ञ डा. विशाल स्नेही के द्वारा रोगियों की पट्टी खोली गई है। रोगियों को टैबलेट, चश्मे, दवाइयाँ रोगियों वितरित की गई।

वहीं रोगियों को धूल, धूप, तेज प्रकाश, आखों के आसपास सावधानी से साफ सफाई रखने व सन्तुलित भोजन की जानकारी दी गई। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन रोगियों को फोलोअप शिविर बुधवार को विशाल आई केयर ट्रस्ट में लगेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d