Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमंदिरों से चुराए घंटे, चांदी की कनकती भी पार

मंदिरों से चुराए घंटे, चांदी की कनकती भी पार


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ का थाना क्षेत्र के अलग जगहों से मंगलवार रात चोरों ने मंदिर के घंटे आदि चुरा लिए। दरअसल गत तीन-चार माह से चोरी का यह सिलसिला जारी है। वहीं ग्रामीण की एक किलो चांदी की कनकती को भी चुराकर ले गए।

सूचना पर पुलिस पहुंची तथा वारदात की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात को घाड़ कस्बे के खेडेश्वर महादेव मंदिर से अज्ञात चोर मंदिर में लगे 10 किलो वजन के घंटे को चुराकर ले गए। इसी तरह सीतारामजी के मंदिर से भी चोर घंटा चुरा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में घंटे चुराने की यह वारदात गत दो माह से चल रही है। इससे पहले भी अज्ञात चोर ने धुंधलेश्वर महादेव मंदिर में लगे करीब 10 किलो वजनी के घण्टे को चुरा लिया था। इसी प्रकार घाड़ थाना क्षेत्र के आकोडिया गांव से भी मंगलवार रात को अज्ञात चोर हेमराज पुत्र कल्याणमल मीणा के घर में गेहूं में दबाकर रखी हुई एक किलो चांदी की कनकती चुराकर ले गए। वही बाहर से गेट की कुंडी लगा गए। अकोडिया गांव के रामदेव मंदिर, बालाजी मंदिर मंदिर से भी बीती रात अज्ञात चोर घंटे चुराकर ले गए। इसे लेकर ग्रामीणों ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d