Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीबोरड़ा गणेश मंदिर विकास समिति में कोटा निवासी एक दानदाता ने 15 हजार रुपए भेंट किए हैं।
ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि यह दानदाता कोटा निवासी व अतिवीर स्टोन के प्रोपराइटर चेतन कुमार, महेंद्र जैन (खजूरी) है। जिन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 15 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल, मुकेश गोयल समेत ने भामाशाह का माला पहनकर तथा भगवान गणेश की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि शहर सहित आसपास के दर्जनों दानदाता मंदिर ट्रस्ट में आर्थिक सहयोग देकर पुण्य के भागीदार बन चुके हैं। जिससे लगातार मंदिर व परिसर में विकास कार्य प्रगति पर है।



