Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के गाडोली निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के पिता, पुत्रों सहित एक महिला के विरुद्ध चौक में बने कच्चे घर को तोड़कर नीम के पेड़ काटने व यहां नाजायज अधिकार करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित रंगलाल पुत्र भुवाना मीणा ने रिपोर्ट दी कि गांव में बने चौक में एक घर बना हुआ है तथा दो नीम के पेड़ भी हैं। आरोप लगाया है कि गत दिनों उसके गांव से बाहर जाने पर पीछे से रामनारायण मीणा पुत्र गेंदीलाल, पत्नी प्रेम देवी व पुत्र मोतीलाल व रंजीत ने प्रवेश कर बने हुए घर को तोड़ दिया तथा दोनों नीम के पेड़ काटकर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने गुहार लगाई है कि उसके नुकसान की भरपाई करते हुए पुनः अधिकार दिलवाया जाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंपी है।



