Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबेख़ौफ़ व तेज रफ्तार से गुजरते बजरी के ट्रैक्टर, दुर्घटना का अंदेशा

बेख़ौफ़ व तेज रफ्तार से गुजरते बजरी के ट्रैक्टर, दुर्घटना का अंदेशा

“जान की नहीं हैं परवाह”


Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अवैध बजरी पर खनन व परिवहन पर पुलिस पर प्रशासन की पैनी नजर है। इससे बचने के लिए बजरी से जुड़े लोग पुलिस से छिपकर बजरी का परिवहन कर रहे हैं। लेकिन यह बजरी माफिया बेखौफ व तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बन रहा है।

दरअसल पुलिस व प्रशासन की रोक के बावजूद देवली व हनुमान नगर क्षेत्र से बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली गुजर रही है। यह बजरी की ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार से जा रही है। मंगलवार दोपहर अजमेर कोटा बायपास पर से बजरी के वाहन देखे गए। जहां बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां चार-चार की संख्या में दल बना कर तेज रफ्तार से गुजरी। उनके चालक ट्रैक्टर को इतनी तेज गति से चला रहे हैं कि उन्हें दूसरे वाहनों तथा दुपहिया वाहन चालकों की जान की कोई परवाह नहीं है। मंगलवार को यह बजरी के ट्रैक्टर चालक खुलेआम गुजरते नजर आए। कुल मिलाकर बजरी का यह व्यापार बेलगाम होता नजर आ रहा है। लेकिन बजरी माफिया तथा पुलिस की लुकाछिपी में हादसा होने का अंदेशा बन रहा है। यह हालत रात को बद से बदत्तर है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शहर के जयपुर रोड पर पुलिस व लोगों ने बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी तथा उसकी चालक की धुनाई की थी।

खास बात यह है कि बजरी की ट्रैक्टर ट्राली का पीछा करते वक्त ट्रैक्टर का टायर भी खुल गया था। जहां कई किलोमीटर तक चालक ने डिस्क पर ट्रैक्टर चलाया था। वही ट्रैक्टर चालक ने पूरी सड़क पर बजरी बिखेर दी थी। यह घटनाक्रम भी हादसे का सबब था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d