Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर गोपीपुरा के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन जने घायल हुए हैं। जिन्हें देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 4 बजे गोपीपुरा स्थित बालाजी मंदिर के समीप हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह तीनों जने बाइक पर सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। इन्हें पुलिस की 112 जीप के जरिए देवली चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल बद्री लाल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों में राजूलाल पुत्र भूरालाल बैरवा, शांति देवी पत्नी घासीलाल बैरवा व घासीलाल पुत्र छीतर लाल बैरवा सभी निवासी निवारिया थाना दूनी है। इनमें राजूलाल को कोटा रेफर किया गया। जबकि शांति देवी, घासीलाल का उपचार कराया जा रहा है। तीनों घायलों से हादसे की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल ही बता पाएंगे आखिर किस वजह से यह हादसा हुआ है।



