Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationरानू इंकिया को सौपा देवली विकास अधिकारी का कार्यभार

रानू इंकिया को सौपा देवली विकास अधिकारी का कार्यभार


Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया ने एक आदेश जारी कर परिषद में कार्यरत विकास अधिकारी रानू इंकिया को पंचायत समिति देवली के विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौपा है।

जबकि इससे पहले दिवाकर मीणा पंचायत समिति के विकास अधिकारी थे। जिनका स्थानांतरण बारां जिले के किशनगंज में कर दिया गया। तब से देवली विकास अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आदेश जारी कर पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 64 (5) के अंतर्गत पंचायत समिति देवली के विकास अधिकारी सह कार्यक्रम अधिकारी के पदीय दायित्व का निर्वहन एवं पंचायत समिति के निधि से संदाय के लिए आदेश में चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए भी अधिकृत किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d