Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsउपतहसील बनाने की मांग, सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

उपतहसील बनाने की मांग, सीएम के नाम सौपा ज्ञापन


Jahazpur News 6 मार्च (आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत लुहारीकलां को उप तहसील बनाने की मांग को लेकर भाजपा नेता रामप्रसाद मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत लुहारीकलां एवं इसके आस-पास स्थित ग्राम पंचायतें अनुसूचित जन जाति बाहुल्य होकर अत्यन्त पिछड़ा क्षेत्र हैं। ग्राम पंचायत लुहारीकलां व आसपास स्थित ग्राम पंचायतों के निवासियों को वर्तमान में अपने राजस्व व अन्य राजकीय कार्यों के लिए तहसील मुख्यालय जहाजपुर जाना पड़ता है। इस क्षेत्र में आवागमन के साधनों का अभाव होने से तहसील मुख्यालय जहाजपुर जाना बहुत ही मुश्किल साबित होता है।यह क्षेत्र विकास मे मामले अति पिछड़ा क्षेत्र भी हैं। इन समस्याओं को देखते हुए तथा इस क्षेत्र के समुचित विकास के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय लुहारीकलां को उप तहसील मुख्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की।

इस दौरान सुबेदार नंदलाल, रामनारायण, बाबूलाल, गोपाल मीणा, बाबूलाल मीणा, कंवर सिंह मीणा, यज्ञ सिंह, नाहर सिंह, रामराज मीणा, श्रीकिशन मीणा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d