Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपीएम मोदी ने समझा महिलाओं का दुख दर्द, सम्मान का किया प्रयास-...

पीएम मोदी ने समझा महिलाओं का दुख दर्द, सम्मान का किया प्रयास- डॉ. सैनी


Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री के शक्ति वन्दन कार्यक्रम में बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के शक्ति वंदन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बडोली में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी ने महिलाओं का दर्द व सम्मान समझते हुए घर-घर में शौचालय का निर्माण करवाया। देशभर में 15 करोड़ परिवारों में शौचालय का निर्माण करवाया। वहीं महिलाएं बरसात में गीली लकड़ी से खाना बनाती थी। इसका एहसास पीएम मोदी को था। उन्होंने घर-घर में नि:शुल्क उज्जवला कनेक्शन दिए, जो पूरे देश में लगभग 11 करोड़ परिवारों में वितरण हो चुके हैं। इसी तरह महिलाएं राजस्थान में दूर-दूर से पानी लेकर आती थी। पीएम ने इस समस्या को भी समझा और घर-घर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन दिए। लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस राजस्थान सरकार ने इस कार्य में अरुचि दिखाई। जिससे राजस्थान जल जीवन मिशन में पिछड गया। अब भाजपा की नई सरकार इसमें गति दे रही है व शीघ्र ही पूरे राजस्थान में हर घर नल जल हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने आवास योजना में घर-घर में पक्के आवास बनाने का कार्य किया।

अब माता, बहनों को सम्मान देने के लिए आगामी विधानसभाओं व संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिया। आगामी 2029 की संसद में एक तिहाई महिलाएं पहुंचेगी। यहां पंचायत समिति देवली के पूर्व प्रधान उदय लाल गुर्जर, पूर्व सरपंच छीतर डागर ने भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में देवली शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा, बडोली सरपंच जानकी देवी, ख़्वासपुरा सरपंच हेमराज मीणा, समाजसेवी धनपाल आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d