Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश संयोगिता गहलोत तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार मीना की मौजूदगी में बुधवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित हुई।
समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि बैठक में न्यायाधीश सहयोगिता गहलोत ने बताया कि लोक अदालत में धन वसूली, भरण पोषण, राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, धारा 136 परक्राम्य विलेख, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) आदि मामलों को लोक अदालत में रेफर कर राजनामें से निपटाने लिए प्रेरित किया। सिविल न्यायाधीश लोकेश कुमार ने टेलीफोन, जलदाय विभाग, विद्युत निगम के अधिकारियों को बिल वसूली से लंबित प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को लोक अदालत में रखकर पक्षकारों से धन वसूली के लिए कहा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालय में लंबित प्रीलिटिगेशन राजीनामा योग्य प्रकरण को पक्षकारों के बीच राजीनामा से निस्तारित करवाना है। बैठक में प्रकाश चंद जैन, पंकज वर्मा, अनिल कुमार भूरेटा, शिवजीराम, राम लक्ष्मण गुर्जर, बंसीलाल, राजेंद्र जेतरवाल, अजीत सिंह समेत अधिवक्ता व अधिकारी मौजूद थे।



