Monday, June 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth news40 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन, पांच दर्जन को परामर्श दिया

40 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन, पांच दर्जन को परामर्श दिया

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर


Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लायन्स परिवार देवली की ओर से लायन डीसी जैन की पुण्य स्मृति में बुधवार को शहर के जगदीश धाम में नि:शुल्क मोतियाबिंद, नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजित हुआ।

लायन्स परिवार अध्यक्ष डॉ. महेश जिंदल ने बताया कि इसमें डी.डी. नेत्र चिकित्सालय कोटा के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा 149 व्यक्तियों की नेत्र जांच की गई। इनमें 40 व्यक्तियों को नेत्र ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया। जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसी तरह सेल्बी अस्पताल जयपुर के विभिन्न रोगों के कैंसर, जोड़ प्रत्यारोपण, हड्डी, मेरुदंड, नेफ्रो, गैस्ट्रोलॉजिस्ट आदि विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी। इन शिविर में 60 रोगियों की जांच कर उन्हें समुचित सलाह व उपचार दिया गया। कैंप में ईसीजी, शुगर , बीपी, बीएमडी आदि की जांच भी नि: शुल्क की गई। इस दौरान शिविर में रजिस्ट्रेशन, पंजीयन, रोगी कतार समेत कार्यों के लिए रामी देवी नर्सिंग संस्थान देवली के नर्सिंग छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d