आईटी एक्ट में दूनी थाने में दर्ज हुआ था मामला
Deoli News 6 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी की फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर धमकी देने के आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत दूनी थाने में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी राजकुमार पुत्र दुर्गा लाल प्रजापत निवासी पनवाड़ है। जिसे पुलिस ने तस्दीक कर अनुसंधान के बाद दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार किया है, जो फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दूनी क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी की अश्लील तथा भद्दी तस्वीरे इंस्टाग्राम पर वायरल की तथा उसे लगातार धमकियां देकर परेशान कर रहा था। पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद आईटी एक्ट होने की वजह से यह जांच देवली थाना प्रभारी को दी गई। बता दे की आईटी एक्ट के मामले की जांच निरीक्षक स्तर के अधिकारी करते हैं। इस पर थाना प्रभारी राजकुमार नायक, हेडकांस्टेबल बद्रीलाल, पुलिसकर्मी जगदीश, करतार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



