Deoli news. 7 मार्च ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री योग वेदांत सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम देवली तहसीलदार कार्यालय में हरिमोहन खण्डेलवाल को ज्ञापन सौपकर संत आसाराम बापू के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें जल्द पैरोल पर रिहा करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि 86 वर्षीय आसाराम बापू को एक झूंठे आरोप में फंसा कर जोधपुर जेल में बंद कर रखा है। बापू को 13 जनवरी 2024 को गम्भीर पीड़ा में जोधपुर एम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां एंजियोग्राफी रिपोर्ट में 90 फीसदी ह्रदय में ब्लॉकेज मिले है। छोटी आंत में रक्तस्राव भी हो रहा है। उन्हें पेरोल पर छोड़ने की मांग को लेकर 6 फरवरी 24 को एक याचिका भी कोर्ट में दाखिल की गई। लेकिन गम्भीर हालत की अनदेखी कर खारिज कर दिया गया। वर्ष 2021 में बापू कोरोना से ग्रसित हुए। लेकिन उपचार के दौरान लगाए गए इंजेक्शन के कारण स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतें बढ़ गई।
ज्ञापन में बताया कि बापू ने हिन्दू धर्म व सनातन धर्म की रक्षा के लिए कड़ा संघर्ष किया है। ज्ञापन में बताया कि मानवाधिकार के चलते उन्हें अपना उपचार कराने के लिए पेरोल पर छोड़ा जाना आवश्यक है।
ज्ञापन देने में स्थानीय समिति के नवल गर्ग, सत्यनारायण गुप्ता, अम्बालाल मीणा, राजेन्द्र बागड़ी, सत्यनारायण सेन, महावीर सोनी, रामदेव प्रजापत, रोशन मीणा समेत कई लोग शामिल थे।


