Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महादेव मीना, विनोद पुजारी के नेतृत्व में यहां हायर सैकण्डरी चौराहे स्थित एसबीआई शाखा पर विरोध व्यक्त किया गया।
यह विरोध बैंक द्वारा चुनावी इलेक्ट्रोल बांड से राजनैतिक दलों को मिली राशि का विवरण जारी नही करने पर व्यक्त किया गया। इस दौरान एसबीआई बैंक व बीजीपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान पूर्व सरपंच राजबादुर रेगर, सोहन लाल ठागरिया, आशाराम नागर, सम्मी रंगरेज, रोहित खटिक, आशीष सोनी, पूर्व पार्षद आबिद अली, फरजन अली आदि उपस्थित थे, जिन्होंने इसे बैंक की मनमर्जी व तानाशाही बताई।



