Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में बीए पार्ट प्रथम सेमेस्टर भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 11 व 12 मार्च को आयोजित होगी। प्राचार्य पूरणमल वर्मा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे भूगोल प्रयोगशाला में उपस्थित होना अनिवार्य है
वही इन विद्यार्थियों को अपना प्रैक्टिकल रिकॉर्ड व परिचय पत्र साथ लाना होगा। विद्यार्थियों के लिए रोल नं अनुसार अलग कमरों में प्रायोगिक परीक्षा की व्यवस्था की गई है।
बोर्ड परीक्षा का जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में गुरुवार को चल रही बोर्ड परीक्षा का अंतिम समय पर जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने औचक निरीक्षण किया। यहां परीक्षा सम्बधित सभी व्यवस्था सुचारु मिली। परीक्षा के बाद विद्यालय का अवलोकन किया। छात्रों के गृहकार्य, वर्क बुक, आरकेएसएमबीके कार्य योजना का अवलोकन कर नियमित गृहकार्य की जांच करने के निर्देश दिए।
वहीं पुस्तकालय में नियमित पुस्तकों का आदान-प्रदान करने की बात कही। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, मिड डे मील योजना का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन चखा एवं छात्रों से जानकारी ली। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना, उपप्रधानाचार्य नीरज जैन, व्याख्याता पारस मीना मौजूद थे।


