Jahazpur News 7 मार्च (आज़ाद नेब) यहां महाराणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं पीने पानी के लिए पिछले चार दिनों से तरस रही है। लेकिन स्कूल प्रशासन आज तक पानी उपलब्ध नहीं करा पाया है।
स्कूल के विद्यार्थियों का कहना है कि प्यास लगने पर स्कूल के बाहर जाकर पानी पीना पड़ रहा है। तीन दिन पहले पानी की समस्या को लेकर प्रिंसिपल को अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। प्रिंसिपल नीलम जैन ने बताया कि मिस्त्री को बुलाया कर कह दिया है, मजदूरी तय कर दी। लेकिन वह काम करने के लिए नही आ रहा। बोर्ड परीक्षा चल रही है, इस समय कार्य करने के लिए अनुमत नही कर सकते।
एसडीओ रजनी मीणा ने बाल विवाह रोकने, पालनहार सहित अन्य योजनाओं दिया जोर
जहाजपुर थाना परिसर में आयोजित सीएलजी बैठक में एसडीओ रजनी मीणा ने बाल विवाह रोकने, पालनहार वृद्धावस्था विधवास्था से वंचित आमजन को पेंशन दिलाने पर जोर दिया। सीएलजी बैठक में एसडीओ मीणा ने सेक्टर में बाल विवाह रोकने ओर सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसके लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने पालनहार योजना वृद्धावस्था विधवास्था से वंचित आमजन को जल्दी से जल्दी पेंशन मिले।
इसके लिए बिना झिझक उपखंड कार्यालय पर आकर जानकारी देने की बार कही। वहीं आगामी त्योहार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाकर क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने को कहा।


