Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप तहसील मुख्यालय नासिरदा में श्रीराधारानी गौशाला सिरोही के तत्वाधान में आचार्य धीरेंद्र पांडे के संकल्प के तहत 108 वीं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।
कथा आयोजक आचार्य धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि भगवत नाम से ही जीव का कल्याण है, गौसेवा ही नारायण सेवा है। नासिरदा कार्यक्रम के व्यवस्थापक नन्द किशोर भाट ने बताया कि कथा की कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल बावड़ी हनुमान मंदिर परिसर पहुंची। यहां कथावाचक किशोरी ने पहले दिन की कथा में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का महत्व अमृत से भी अधिक है, इस कथा से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य ही नहीं, बल्कि धुन्धकारी जैसे महाअधर्मी प्रेत का भी कल्याण हुआ है।



