Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मेंटल हेल्थ व मनोविकारों के एक्सपर्ट मनोचिकित्सक डॉ. शुभम झंवर की 10 मार्च को देवली के महेश नर्सिंग होम में चिकित्सीय सेवाएं मिलेगी।
डॉ. झंवर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। साइकैटरिस्ट डॉ. शुभम को नशा मुक्ति, बच्चों, किशोर, बुजुर्ग व्यवहारिक समस्याएं, सिर दर्द, माइग्रेन, याददाश्त, अल्जाइमर, भूलने की समस्या, पुराने दर्द, कमजोरी, हाथ पैरों में कंपन, अनिद्रा, तनाव, घबराहट, ध्यान एकाग्र नहीं होना वहम, पुरूष रोग, इच्छाएं आदि रोगों की जांच कर परामर्श देंगे। वे ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल अलवर में कार्यरत है।



